कटहरा थाने में भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक पिकअप सहित तस्कर गिरफ्तार
कटहरा थाने में भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक पिकअप सहित तस्कर गिरफ्तार
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
महुआ (वैशाली) — पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कटहरा थाना क्षेत्र में 01 अप्रैल को मद्य-निषेध इकाई की सूचना पर की गई छापेमारी में 647.250 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने एक पिकअप वाहन जप्त किया और ज्वाला कुमार (पिता-बच्चू साह, ग्राम-रसूलपुर फतेह, थाना-कटहरा) को गिरफ्तार कर गोरौल (कटहरा थाना) कांड सं.-200/26 दर्ज किया।
डी एस पी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में एक अन्य तस्कर द्वारा शराब डिलीवर करने की जानकारी दी है, जिसकी तलाश जारी है। बरामदगी सूची में शराब, पिकअप, मोबाइल और फारडेटा दर्शाए गए हैं। आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास पातेपुर थाना कांड सं.-253/23 (लूट) के रूप में दर्ज है। वैशाली पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर छापेमारी और वाहन जाँच का अभियान जारी रखा है।
