अष्टयाम यज्ञ में पूजन के लिए महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
अष्टयाम यज्ञ में पूजन के लिए महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत बिशनपुरा गांव में काली स्थान पर गुरुवार को अष्टयाम यज्ञ में पूजन को लेकर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे भक्ति का माहौल गर्म रहा। यहां ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ के समापन पर महा आरती की गई और रात में राम विवाह प्रसंग कार्यक्रम कराया गया।
अष्टयाम यज्ञ को लेकर काली दुर्गे राधेश्याम गौरीशंकर सीताराम का महा जाप से इलाका गूंजायमान रहा।
यज्ञ आचार्य पंडित गौरीशंकर झा और राकेश रंजन के निर्देशन में हुआ। जिसमें यजमान विनोद सिंह और उनकी पत्नी रीना देवी ने समाज और राष्ट्र कल्याण को लेकर प्रार्थना की। यज्ञ को लेकर पूरा गांव भक्ति में सराबोर रहा। आचार्य द्वारा बताया गया कि यज्ञ लोगों में प्रेम, सद्भावना, अपनत्व, भाईचारा और समरसता कायम रखने के साथ-साथ विश्व कल्याण के लिए किया गया। यज्ञ को लेकर गांव की बेटियां भी ससुराल से मायके पहुंची और उन्होंने कार्यक्रम में अपनी सहयोगात्मक भूमिका निभाई। यहां 24 घंटे आश्रम यज्ञ को लेकर बच्चे, बुजुर्ग, युवक, युवतियां सभी में भक्ति परवान पड़ रही। यज्ञ के समापन पर महा आरती और मंडप परिक्रमा की गई। वही रात को समस्तीपुर से आए कलाकार प्रियंका झा के द्वारा राम विवाह प्रसंग सुनाया गया। उन्होंने राम जन्मोत्सव से लेकर सीता विवाह, जानकी विदाई और राम वनगमन कार्यक्रम को झांकी पूर्वक सुनाया। यहां राम विवाह प्रसंग सुनने को लेकर श्रोता जम रहे।
