April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मेरे लिए हाजीपुर की धरती को हमेशा के लिए पूजनीय रहेगा: चिराग

मेरे लिए हाजीपुर की धरती को हमेशा के लिए पूजनीय रहेगा: चिराग
महुआ। रेणु सिंह

हाजीपुर लोक सभा की धरती से मेरे पिताजी स्व रामविलास पासवान के लिए मां के समान रही है। उन्होंने इस धरती से राजनीति की शिखर पर पहुंचे। मैं इस धरती को हमेशा पूजता रहूंगा। यहां के लोग हमारे लिए हमेशा वंदनीय रहेंगे।

यह बातें शुक्रवार को यहां पूर्वाहन करीब 11:30 बजे पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महुआ फूदेनी चौक स्थित निजी स्कूल गुरुकुल एकेडमी का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी कर्म पर विश्वास करते थे और हमारी पार्टी लोगों के हित के लिए काम करती है। श्री पासवान ने विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह को यहां शिक्षा की अलख जगाने के लिए अच्छे शिक्षालय खोलने को लेकर धन्यवाद दिया। उनके साथ पहुंचे स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह, मंत्री संजय पासवान, पार्टी नेता अवधेश सिंह, राजकुमार पासवान, श्रीकांत पासवान, सत्येंद्र सिंह, विक्की कुमार सिंह, अरविंद सिंह, कामेश्वर सिंह, गीता कुशवाहा, सुमन कुमारी, लाडले, मनीष कुमार सिंह, देवेंद्र पासवान, कृष्णा पासवान आदि भी थे। महुआ आने के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार सिंह, संजय पासवान को रास्ते में सेंदुआरी, बेलकुंडा, बिरना, रानीपोखर, कन्हौली, फुलवरिया, मंगरू चौक, महुआ गांधी चौक आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। फुलवरिया में कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूल बरसाए और जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.