जीविका दीदीयों को मिला गर्भ समापन तथा परिवार नियोजन पर जानकारी /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
जीविका दीदीयों को मिला गर्भ समापन तथा परिवार नियोजन पर जानकारी /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
– अनचाहे गर्भ के निराकरण पर सदर अस्पताल में हुई बैठक
– सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क गर्भपात की सुविधा
सीतामढ़ी।23 अगस्त 
आई पास डेवलपमेंट फाउंडेशन की तरफ से सोमवार को जीविका दीदीयों को सुरक्षित गर्भ समापन तथा परिवार नियोजन पर जानकारी दी गयी। यह जानकारी सीता कुमारी की तरफ से 40 जीविका दीदीयों को दी गयी। उन्होनें बताया कि 20 सप्ताह तक गर्भ समापन कराना वैध है, लेकिन गर्भसमापन 12 सप्ताह के अंदर एक प्रशिक्षित डॉक्टर एवं 12 सप्ताह से उपर तथा 20 सप्ताह के अंदर तक में दो प्रशिक्षित डॉक्टर की उपस्थिति में सदर अस्पताल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टर की मौजूदगी में होनी चाहिये।
20 सप्ताह तक के गर्भ को कानूनी रूप से समाप्त करने की है इजाज़त
आई पास के राजीव गुप्ता ने बताया एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेगनेंसी) एक्ट-1971 में निहित कुछ शर्तों के आधार पर कोई भी महिला 20 सप्ताह तक के गर्भ को कानूनी रूप से गर्भपात करा सकती है। लेकिन एमपीटी एक्ट में कुछ शर्तों का जिक्र भी किया गया है। जिसका अनुपालन अनिवार्य रूप से करना अनिवार्य रूप से करना जरूरी होता है। इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज का होना भी नितांत आवश्यक होता हैं। लेकिन इस दौरान गर्भपात कराने वाली महिला का विशेष ध्यान रखना होगा ताकि उनका सुरक्षित रूप से गर्भपात हो सके। इसके लिए उनके परिजनों को खास ध्यान रखने की आवश्यकता है।
प्रशिक्षित चिकित्सकों की मौजूदगी में होता है गर्भपात
राजीव गुप्ता ने यह भी बताया कानूनी रूप से सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क गर्भपात कराने की सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान विशेष परिस्थिति होने पर एंबुलेंस की मदद से महिला मरीज को नि:शुल्क रूप से हायर सेंटर भेजने की सरकारी सुविधा भी उपलब्ध है। जिसका लाभ सभी को लेनी चाहिए। कानूनी तौर पर 20 सप्ताह तक गर्भ समापन कराना वैध माना जाता हैं। लेकिन 12 सप्ताह के अंदर एक प्रशिक्षित महिला रोग विशेषज्ञ एवं 12 सप्ताह से ऊपर तथा 20 सप्ताह के अंदर तक में 2 प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपस्थिति में सरकारी अस्पताल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पतालों में प्रशिक्षित चिकित्सकों की मौजूदगी में गर्भपात कराना चाहिए। इस दौरान माहवारी को लेकर विशेष रूप से सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में आई पास फाउण्डेशन पटना से राजीव गुप्ता, रणधीर झा एवं बीभीएचए पटना से खुर्शीद एवं जीविका दीदियों ने भाग लिया।
