बच्चो महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य पर कार्यशाला का हुआ आयोजन /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
बच्चो महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य पर कार्यशाला का हुआ आयोजन /रिपोर्ट नसीम रब्बानी
– एमटीपी एक्ट के बारे में मिली जानकारी
– गर्भ समापन पर अभी तक 375 आशा , 249 जीविका दीदी, 35 नर्स, 72 आंगनबाड़ी सेविकाओं का हुआ है उन्मुखीकरण
सीतामढ़ी। 24 अगस्त
आई पास डेवलपमेन्ट फाउंडेशन और स्थानीय संस्था बिहार ग्राम विकास परिषद् के तत्वधान में होटल राम जानकी, आई वी के नजदीक राजोपट्टी सीतामढ़ी में मंगलवार को बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सर्वप्रथम बिहार ग्राम विकास परिषद् के महामंत्री राम चन्द्र राय ने कार्यक्रम के संबंध में उपस्थित प्रतिभागियों के बारे में बतलाया। बिहार भोलेन्ट्री हेल्थ एसोसियेशन,पटना के खुर्शीद जी ने कहा कि साँझा प्रयास एक नेटवर्क है जो बिहार और उतरप्रदेश के 10-10 जिलों में 10-10 स्थानीय संस्था के साथ यौन और प्रजनन अधिकार, परिवार नियोजन एवं सुरक्षित गर्भपात पर कार्य कर रही है। इस पर विस्तृत जानकारी दिए। आई पास डेवलपमेन्ट फाउंडेशन के राजीव गुप्ता ने उपस्थित प्रतिभागियों को एमटीपी एक्ट कानून पर जानकारी दिए, उन्होनें बताया कि 20 सप्ताह तक गर्भ समापन कराना बैद्य है लेकिन 12 सप्ताह के अंदर एक प्रशिक्षित डॉक्टर एवं 12 सप्ताह से उपर तथा 20 सप्ताह के अंदर तक में दो प्रशिक्षित डॉक्टर के मौजूदगी में होनी चाहिये। लेकिन परिस्थिती क्या होनी चाहिए पर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही माहवारी के समय साफ सफाई के संबंध में भी जानकारी दिया गया। उन्होंने सभी संस्था के प्रतिनिधि से आग्रह किया की आप अपने कार्य क्षेत्र में भी इस बिषय पर चर्चा कीजिये ताकि असुरक्षित गर्भपात से होने बाली महिलाओं की मृत्यु एवं मातृ मृत्यु दर कम हो सके। आई पास डेवलपमेन्ट फाउंडेशन के सिनीयर स्टेट डायरेक्टर नीलेश ने आई पास डेवलपमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम एवं सांझा प्रयास नेटवर्क के संबंध में वृहत् रूप से जानकारी दिए, उन्होंने बताया कि अभी तक सीतामढ़ी में 375 आशा , 249 जीविका दीदी,35 नर्स,72 आंगनबाड़ी सेविका को उन्मुखीकरण किया गया साथ ही 17 एनजीओ को सांझा प्रयास नेटवर्क से जोड़ा गया। अंत में कार्यकर्ता सीता कुमारी देवी ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को धन्यबाद देते हुए कार्यशाला का समापन किया।
