March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दर्जनों बाढ पीड़ितों महिलाओं ने सोनपुर सीओ से मिलकर सुनाई आपबीती–रिपोर्ट– गोपाल सहनी

दर्जनों बाढ पीड़ितों महिलाओं ने सोनपुर सीओ से मिलकर सुनाई आपबीती-                             -रिपोर्ट– गोपाल सहनी,                                           नयागांव (सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत रसूलपुर पंचायत के मुखिया मनुलाल चौरसिया के नेतृत्व में पंचायत के वार्ड नम्बर तीन के बाढ़ पीड़ित दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने बाढ़ की समस्या को लेकर सोनपुर सीओ अनुज कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।बताते चलें कि रसूलपुर पंचायत के दियरा क्षेत्र के महमदपुर,तिवारी टोला, गरीब पट्टी एवं रामसा पुर सहित रसूलपुर, महमूद चक तथा रेलवे स्टेशन के नीचे बसे गांवों के लोग बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है इसी को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने सोनपुर प्रखंड कार्यालय पहुँचकर सीओ से मिलकर वार्ड नम्बर तीन को बाढ़ पीड़ित घोषित करने की मांग की।इस दौरान सीओ अनुज कुमार ने अपने कार्यालय में उपस्थित उक्त महिलाओं को आश्वासन दिया कि जांच पड़ताल करने के बाद बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.