February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फ्लाई ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत–रिपोर्ट-गोपाल सहनी

फ्लाई ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत–रिपोर्ट-गोपाल सहनी सोनपुर– सोनपुर के बजरंग  ओवर फ्लाई का एक खास स्थल सड़क हादसे का केंद्र बना हुआ है । शनिवार को यहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी । मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार गोविंदचक के तीन युवक अचानक डिवाईडर से टकरा कर ओवर फ्लाई पर गिर गये । शोरगुल सुनकर वहां पहुंचे समाजसेवी राधेश्याम सिंह तथा वकील खान ने इनमें से गंभीर रूप घायल गोविंद चक के नागेन्द्र साह के पुत्र अभिजीत कुमार को आनन फानन में वाहन से इलाज के लिए पीएमसीएच भेजवाया । इस घटना में घायल गोविंद चक के विनोद शर्मा के पुत्र विकाश कुमार तथा अक्षय लाल के पुत्र मुनमुन कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया । गोविंदचक के मुखिया कृष्णा चौधरी ने बताया कि पटना में इलाज के दौरान अभिजीत की मौत हो गयी । इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है । उधर लोगों ने ओवर फ्लाई के उक्त स्थल पर जहां लगातार सड़क दुर्घटनायें हो रही है, ठोकर बनाए जाने की मांग प्रशासन से की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.