April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने एफसीआई गोदाम फुलवारीशरीफ का किया औचक निरीक्षण, अनाज के रखरखाव पर व्यक्त की नाराजगी सनोवर खान

 

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने एफसीआई गोदाम फुलवारीशरीफ का किया औचक निरीक्षण, अनाज के रखरखाव पर व्यक्त की नाराजगी

सनोवर खान

पटना:केंद्रीय राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सह वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय खाद्य निगम खाद्य भंडारण डिपो  फुलवारी शरीफ का औचक निरीक्षण किया।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे को विभिन्न स्रोतों से मिल रहे सूचनाओं से ऐसा ज्ञात हो रहा था कि खाद्य भंडारण डिपो फुलवारीशरीफ से जारी होने वाले खाद्यान्नों की गुणवत्ता सही नहीं पाई जा रही है। विभिन्न स्रोतों से स्थानीय नागरिकों द्वारा इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी।

खाद्यान्नों की गुणवत्ता एवं वैज्ञानिक पद्धति से तय मानकों के तहत खाद्यान्नों का रखरखाव किया जा रहा है कि नहीं, इस संबंध में केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने औचक निरीक्षण किया। इसकी जानकारी उन्होंने टिवट कर दी।
निरीक्षण के पश्चात यह पाया गया कि खाद्यान्नों की रखरखाव उचित एवं वैज्ञानिक पद्धति के द्वारा पूर्णत: नहीं किया जा रहा है एवं इसमें घोर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि खाद्यान्नों को कई जगह पर खुले में बाहर रख दिया गया है जिससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।  खुले में रखे गए  बोरे आंशिक रूप से कुछ भीगे हुए थे और अन्य बोरों को भी  बारिश में भीगने का भी खतरा बना हुआ है। इसके साथ साथ अधिक मात्रा में खाद्यान्न जमीन पर गिरे पाए गए एवं बहुसंख्यक बोरों को खोलकर यूं ही छोड़ दिया गया है।
खाद्य भंडारण डीपो के कई गोदामों में गेट यूं ही खुले हुए थे , उन्हें तरीके से सील कर बंद नहीं किया गया था। खाद्यान्न भंडारण डिपो में कार्यरत कैमरे आंशिक रूप से ही कार्य कर रहे थे और केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने जब उससे जानकारी लेना चाहा तो उपस्थित तकनीकी कर्मचारी बताने में असमर्थ रहा। इसपर मंत्री श्री चौबे ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित वरीय पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने  को निर्देशित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.