अपने बहन के शादी के बाद विदाई में बहन के साथ उसके ससुराल जा रहे एक भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत/रिपोर्ट एहतेशाम पप्पू
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट
पातेपुर के तिसिऔता थाना क्षेत्र के महथि धर्मचंद गांव में उस समय कोहराम मच गया जब अपने बहन के शादी के बाद विदाई में बहन के साथ उसके ससुराल जा रहे एक भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
की जानकारी परिजनों को मिली । लड़की के विदाई के दौरान लोगो के आंखों से आंसू सूखे भी नही थे कि परिजनों में चींख पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। मृतक महथि धर्मचंद गांव निवासी ब्रजभूषण सिंह का लगभग 24 वर्षीय पुत्र रविरंजन सिंह था। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों एवं सगे संबंधियों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर के तिसिऔता थाना क्षेत्र के महथि धर्मचंद गांव निवासी बृजभूषण सिंह के पुत्री के विवाह की बारात बीते रविवार की रात सारण जिले के अमनौर पहाड़पुर गांव से आई थी। काफी खुशी माहौल में शादी की रस्म पूरी हुई। सोमवार की सुबह शादी के उपरांत लड़की की विदाई के साथ लड़की के भाई रविरंजन सिंह उसके ससुराल जाने के लिए बाइक से घर से निकला था। बहन के ससुराल जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में किसी बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। युवक के मौत की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा परिजनों को दिया गया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में मृतक के परिजन तथा शादी समारोह में घर आये मेहमान घटना स्थल पर गए जहां से पुलिस द्वारा शव को पोस्मार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया था वहां पहुंच कर पोस्मार्टम के बाद शव को लेकर घर आये। मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा पूरे गांव में मातम छा गया। सवजनो का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
