April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अल्पसंख्यक महिलाएं भी हो रही टीकाकरण के लिए जागरूक – सीएस डॉ वीरेंद्र चौधरी / रिपोर्ट नसीम रब्बानी

अल्पसंख्यक महिलाएं भी हो रही टीकाकरण के लिए जागरूक – सीएस डॉ वीरेंद्र चौधरी / रिपोर्ट नसीम रब्बानी

– जागरूक कर लोगों का किया जा रहा टीकाकरण
– युवाओं से की कोविड टीकाकरण की अपील
– रेलवे स्टेशन समेत तमाम स्वास्थ्य केंद्रों पर हो रहा है कोविड टीकाकरण

बेतिया, 04 दिसम्बर । कोविड के विभिन्न स्वरूपों के ख़तरों से बचने के लिए कोविड 19 का टीकाकरण कराया जाना एक सुरक्षित विकल्प है।जिसके प्रति अब जिले की आम महिलाओं के साथ अल्पसंख्यक समाज की महिलाएं भी जागरूक हो रही हैं। जिसका दृश्य आम टीकाकरण सत्रों के साथ 9 टू 9 टीकाकरण सत्रों पर देखा जा सकता है। ये बातें शनिवार को सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र चौधरी ने कही। उन्होंने बताया कि सभी के लिए कोविड वैक्सीनेशन कराया जाना बेहद जरूरी है। सीएस ने कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक कर विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं केयर प्रखण्ड प्रबंधक अनूप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंशा टोला, बेतिया समेत कई टीकाकरण केन्द्रों पर 9 टू 9 वैक्सीनेशन किया जा रहा , जिसमें लोग टीकाकरण करवा रहे हैं।
– अब महिलाएं हुई हैं टीकाकरण के प्रति जागरूक :
एएनएम श्वेता कुमारी ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब महिलाओं में भी कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता देखी जा रही है। क्योंकि अब वे महिलाएं जिन्होंने कोविड की पहली डोज़ ले ली थी परंतु समय हो जाने के बावजूद दूसरे डोज़ से वंचित थीं, अब वे टीकाकरण केंद्र आ रही और टीका लगवा रही हैं। साथ ही वे लोग भी अपने आसपास , परिवार समाज को संदेश दे रहीं हैं कि- आप सभी अपना दूसरा डोज लेकर सुरक्षित हों। क्योंकि अगर आपने सही समय पर कोविड की दोनों डोज़ नहीं ली तो आप कोविड के संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपका शरीर कोरोना से पूर्ण सुरक्षित नहीं है। इस प्रकार इस टीकाकरण स्थल पर जागरूकता के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएँ भी टीका को आ रही हैं।

– युवाओं से की कोविड टीकाकरण की अपील:
डीआईओ डॉ अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टीका रथ, वाहनों, सोशल मीडिया के द्वारा प्रचार प्रसार कर ही रहा है। साथ ही युवाओं से भी अपील की जा रही है कि अपने कोविड वैक्सीनेशन के बाद अपने दोस्तों, परिवार जनों को भी कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का काम करें। ताकि वंचित लोग भी टीका लेकर सुरक्षित हों। उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी डोज़ लेने के कुछ दिनों बाद हमारे शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है। इसके बाद हमारा शरीर कोविड के वायरस से लड़ने के लिए तैयार होता है। इसलिए टीकाकरण से बेहतर उपाय नहीं है। जिले में सभी जगहों पर टीका उपलब्ध है। टीकों में किसी प्रकार का फर्क न करें। कोविड 19 का टीका अवश्य लें व आनेवाले कोरोना वैरियंट से खुद के साथ परिवार समाज को सुरक्षित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.