March 27, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर 263 पंचायतों में जनजागरूकता आज

1 min read

चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर 263 पंचायतों में जनजागरूकता आज
– 263 पदाधिकारी जन-जागरूकता अभियान की करेंगे शुरुआत
– अडॉप्ट अ विलेज के तहत जारी होगा अभियान
मुजफ्फरपुर।26 मार्च
जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार के निर्देश के आलोक में कल 27 मार्च को जिले के 263 पंचायतों में 263 पदाधिकारी एईएस/चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण करने के मद्देनजर शनिवार सेजन- जागरूकता कार्यक्रम का आगाज करेंगे।

एईएस/ चमकी बुखार को नियंत्रित करने के निमित्त अडॉप्ट ए विलेज कार्यक्रम के तहत उक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में आज उप विकास आयुक्त डॉ सुनील कुमार झा द्वारा सभी 16 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बैठक आहूत की गई जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को इस सम्बन्ध में निर्देश दिया गया।

इसके पूर्व जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने निर्देश दिया है कि पंचायत के लिए प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता अभियान का अनुश्रवण करेंगे।

निर्देश दिया गया है कि संबंधित पंचायत के गांव में गृह भ्रमण कर ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी प्रदान करना एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों के क्षमतावर्धन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

पंचायत भ्रमण के क्रम में प्रत्येक पदाधिकारियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महादलित टोला के प्राथमिक विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक भवनों पर दीवाल लेखन ,हैंडविल, पंपलेट वितरण का अनुश्रवण करने के साथ-साथ सभी प्रतिनयुक्त अधिकारी अपने- अपने गांव में गृह भ्रमण कर एईएस/चमकी बुखार के संबंध में सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। साथ ही सभी स्कूलों में बच्चों के बीच चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम का भी अनुश्रवण किया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से मिलकर एईएस चमकी बुखार के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे।

आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता के पास उपलब्ध ओआरएस की जानकारी प्राप्त की जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ,आंगनवाड़ी सेविका ,आशा कार्यकर्ता, विकास मित्र आदि के क्षमता वर्धन को सुनिश्चित करना एवं अनिवार्य मार्गदर्शन प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया है।

सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को पूरे प्रखंड क्षेत्र में एईएस/चमकी बुखार से संबंधित जागरूकता एवं संस्थागत चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित कार्यों का भी अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।

प्रखंडों में एईएस/चमकी बुखार से संबंधित चलाए जा रहे प्रचार- प्रसार एवं जन जागरूकता अभियान के संपूर्ण पर्यवेक्षण,अनुश्रवण एवं मार्गदर्शन के लिए वरीय प्रभारी पदाधिकारियों के साथ सभी अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारियों को भी प्रखंड एलॉट किया गया है।

डॉ सुनील कुमार झा, उप विकास आयुक्त को कांटी, मोतीपुर, साहेबगंज एवं पारू राजेश कुमार अपर समाहर्ता राजस्व को सरैया, कुढ़नी मड़वन, मुसहरी
डॉ अजय कुमार अपर समाहर्ता आपदा को औराई, कटरा, गायघाट ,मीनापुर वही ओमप्रकाश अपर समाहर्ता विभागीय जांच को मुरौल,सकरा,बन्दरा एवं बोचहां ब्लॉक अलॉट किया गया है। ये सभी पदाधिकारी अपने- अपने प्रखंडों में एईएस/ चमकी बुखार से संबंधित चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.