महुआ में एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन ।
महुआ में एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार, महुआ वैशाली
वैशाली !महुआ , हाजीपुर लोकसभा सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से एस यू सी आई ,कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार राजेश कुमार रौशन का चुनाव कार्यालय नगर स्थित पातेपुर रोड फुदेनी चौक पर कार्यालय का उद्घाटन किसान नेता कामरेड राम पुकार राय ने फीता काटकर किया ।उद्घाटन के बाद जिला सचिव ललित कुमार घोष की अध्यक्षता में सभा की गई, जिसमें हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के कोने-कोने तक पार्टी के विचारधारा को ले जाने का निर्णय लिया गया। सभा को राज्य कमेटी सदस्य इंद्रदेव राय, विश्वनाथ शाह, राम नाथ राय , जीवस पासवान ,जाबिर अली तथा उम्मीदवार राजेश कुमार रोशन ने सभा को संबोधित किया। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जो देश के अंदर गरीबी ,बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा ,कृषि ,बेलगाम अपराध जैसी जन समस्याएं उसका समाधान न इंडिया गठबंधन के पास है और नहीं एनडीए गठबंधन के पास। आजादी के 76 साल बाद भी लाखों किसान ,बेरोजगार, नौजवान अपनी बदहाली से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। देश में जात-पात और धार्मिक उन्माद का वातावरण बनाने का दोनों गठबंधन लगी हुई हैं ।इन दोनों को आम जनता के दुख तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है ।यहां तक कि देश की तथा कथित वामपंथी पार्टियों सी पी आई एम एल जैसी पार्टियों सत्ता लोलुप्त हो गई है। ऐसी स्थिति में सही विचारधारा जो एकमात्र एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी जिसका निर्माण ही देश के अमर शहीदों जैसे भगत सिंह ,खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद ,मार्क्स ,लेनिन तथा शिवदास घोष के चिंतन के आधार पर हुआ है ।जिससे आम जनता का कल्याण हो सकता है।
