शराब बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट
पातेपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ताड़ी दुकान से देशी बनावटी ताड़ी तथा शराब बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताड़ी दुकान में मौजूद कई गैलन में रखे बनावटी ताड़ी तथा अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा गांव में एक ताड़ी दुकान में बनावटी ताड़ी तथा देशी चुलाई शराब की बिक्री की जाती है। सूचना मिलने पर थाने के ए एस आई सफिर इमाम पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस की गाड़ी ताड़ी के दुकान के समीप पहुंची की दुकान से पांच लोग भागने का प्रयास करने लगा जिसे मौके पर पहुंची पुलिस बल के जवानों ने घेराबंदी कर पांचों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के दौरान उसकी पहचान उक्त गांव निवासी ताड़ी विक्रेता राजेन्द्र चौधरी, मो0 इश्तेयाक , मो0 तनवीर तथा दो व्यक्ति शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली गांव निवासी दहाउर पासवान तथा गयानंदन पासवान के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। वही पुलिस ने जब दुकान की तलाशी ली तो दुकान से पुलिस ने गैलन में भरकर रखा गया बनावटी ताड़ी तथा अर्धनिर्मित देशी शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। गिरफ्तार पांचों लोगों से पुलिस पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार पांचों लोगों को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया है।
