April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विभूतिपुर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर,दोनों चालक की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

विभूतिपुर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर,दोनों चालक की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

विभूतिपुर/समस्तीपुर

थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट हरीचक के मुख्य पथ पर सोमवार को होली के दिन गंगोली चौक से महज 500 मीटर आगे की दूरी पर उप स्वास्थ्य केंद्र के पास दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें दोनों वाहन चालक की मौत हो गई l एक बाइक चालक प्रेम कुमार उर्फ फूलों यादव की मृत्यु इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई , वहीं मृतक की पहचान गंगौली निवासी विजय कुमार दास के 21 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार उर्फ फूलो यादव के रूप में की गई है l इस दुखद घटना से पिता विजय कुमार यादव माता मंजू देवी और तीन छोटे छोटे भाई का बुरा हाल हो रहा था lवहीं दूसरे बाइक सवार युवक अनीश दास को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l              वहीं मृतक की पहचान पतैलिया निवासी रमेश दास के 19 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार उर्फ अमरजीत दास के रूप में की गई है.इस दुखद घटना से पिता रमेश दास, माता मंजू देवी, दो भाई मनीष दास और ननकी दास का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था l घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंगौली उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप दोनों बाइक सवार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक की परखच्चे उड़ गए. इस टक्कर में दोनों बाइक सवार काफी गंभीर रूप से घायल हो गए.शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण दोनों की मृत्यु हो गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.