December 31, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल में मुन्ना बने प्रखंड प्रमुख /रिपोर्ट नवनीत कुमार

1 min read

गोरौल में मुन्ना बने प्रमुख
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गोरौल प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव देर शाम हुआ। यहां पदाधिकारियों को अलग चले जाने के कारण चुनाव में देरी हुई। हालांकि सभी सदस्य नियत समय से 3:00 बजे शाम अनुमंडल कार्यालय में प्रवेश कर गए थे।
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में लंबे समय तक बैठने के बाद पदाधिकारियों के पहुंचने पर देर शाम चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। मिली जानकारी के अनुसार यहां प्रखंड प्रमुख के लिए मुन्ना राय चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रोहित कुमार को 10-8 के अंतर से पराजित किया। यहां चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी बनी हुई थी। रात अधिक हो जाने के कारण काफी समर्थक अपने घर को भी चले गए थे। इसके बावजूद काफी संख्या में समर्थक अनुमंडल कार्यालय के बाहर जमे थे।
मालूम हो कि यहां चुनाव होने के पूर्व कई तरह की बातें उड़ती रही। सदस्यों को अनुमंडल कार्यालय में प्रवेश करने के कुछ ही देर बाद तरह तरह की बातें उड़ने लगी। रात को गोरौल प्रखंड के उप प्रमुख का चुनाव घोषित किया गया। यहां इस पद के लिए रोहित कुमार और कौशल्या देवी ने आवेदन किया। वोटिंग में रोहित कुमार को 9 मत मिले तो कौशल्या देवी को 7 मत प्राप्त हुए। इस तरह रोहित कुमार विजय घोषित हुए। मालूम हो कि रोहित कुमार प्रमुख पद के लिए दावेदारी की थी लेकिन वे 2 मत से पिछड़ गए थे। पुनः वे उपप्रमुख के लिए दावेदारी किए और जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.