दिनदहाड़े दंपती को लूटने की कोशिश महुआ।नवनीत कुमार दिनदहाड़े बाइक सवार पति पत्नी को बदमाश ने अग्नेयास्त्र के बल पर लूटने की कोशिश की। हालांकि लोगों को जूट जाने के कारण वे भाग खड़े हुए। इस बीच बदमाश सिर्फ एक एंडॉयड मोबाइल ले भागे। घटना महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत कन्हौली उन्तातहा के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के फुलवरिया पश्चिम निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार अपनी पत्नी को कन्हौली उन्तहा स्थित बी एड कॉलेज से बाइक पर लेकर घर लौट रहे थे। इस बीच जैसे ही वह कॉलेज से कुछ ही दूर आगे बढ़े थे कि एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। तीनों बदमाश उन्हें रोककर रुपए गहने के साथ बाइक लूटने की कोशिश करने लगे। इस बीच महिला को चिल्लाने पर लोग जुटे। इसके बाद तीनों अपराधी सिर्फ एक एंड्राइड मोबाइल लेकर भाग निकले। बताया गया कि बाइक स्टार्ट नहीं होने के कारण वह नहीं लूट पाए। इधर दिनदहाड़े अपराधिक घटना को लेकर लोग सहमे हुए हैं।