ग्राम स्वराज्य की सपना साकार करती सुपौल टरीया पंचायत की ग्राम सभा।रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ( वैशाली) हाल में संपन्न हुए त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के बाद नव वर्ष में पहली बार आयोजित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं कुछ नया करने की उम्मीद लिए आयोजित की गई । प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ग्राम सभा का आयोजन कर ,गांव के अंदर कुछ नया करने की प्रस्ताव पारित की। पंचायत में ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए पंचायत की दूसरी बार नवनिर्वाचित मुखिया रूबी राय ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की जनता महान है, जिन्होंने मुझ पर दुबारा विश्वास कर अपनी सेवा करने का मौका दिया है ।पिछले कार्यकाल में जो हमसे कमी रह गई है ,उसे मैं इस नवीनतम कार्यकाल में पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। जनता ने जल नल जैसी चर्चित योजना पर इशारा करते हुए कहा कि इसमें सुधार की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना उन्हीं को दी जाए ,जिन्हें वाकई इस योजना का लाभ चाहिए ।जन वितरण प्रणाली की अनियमितता, आंगनवाड़ी, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ,जैसी योजनाओं पर लोगों ने ग्राम सभा में अपने सवाल खड़ा किए और लोगों ने प्रस्ताव में मांग की की जरूरी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारे जनप्रतिनिधियों को ठोस कदम उठाए ।पंचायत के अंतर्गत चल रहे विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों ,किसान संबंधित सुविधाओं की सुधार की आवश्यकता है, तभी जाकर गांधी के ग्राम स्वराज्य की सपना पूर्ण हो पाएगी। दूसरी तरफ समसपुरा पंचायत में भी मुखिया सहींद्र साहनी के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित होने की सूचना मिली है ।