महुआ की बहू की बोकारो सड़क दुर्घटना में मौत ।/रिपोर्ट नवनीत कुमार

वह अपने भाई के साथ बाइक से बाजार जा रही थी। तभी तेनुघाट के पास अनियंत्रित स्कारपियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में महिला दीपमाला और उनके भाई मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाने के बाघी निवासी मणिभूषण उर्फ पिंटू की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बीते 2 जनवरी के शाम की बताई गई है। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उन में कोहराम मच गया। महुआ की बहू दीपमाला के पति शंभू कुमार रवि फिलवक्त जम्मू-कश्मीर में फौज में कार्यरत है। मृतिका को दो पुत्री 18 वर्षीया सौम्या राज, 16 वर्षीया स्वाति राज और एक पुत्र 14 वर्षीय प्रफुल्ल कुमार अभी पढ़ाई कर रहे हैं। घटना से सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
सुनील कुमार ने बताया कि दीपमाला अपनी पुत्री को नामांकन कराने के लिए अपने भाई के यहां बोकारो गई थी। तभी यह घटना हुई। मृतिका दीपमाला के भाई बोकारो में निजी कंपनी में कार्यरत थे।