महुआ में फिर मिला यह कोरोना पोजीटिव महुआ।नवनीत कुमार महुआ पीएचसी में चल रहे कोविड-19 के टेस्ट में दूसरे दिन भी एक पॉजिटिव मरीज पाए गए। उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया है। बताया गया कि जांच के दौरान एंटीजन किट में जैसे ही एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए, स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गई। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यहां प्रतिदिन कोविड-19 का टेस्ट किया जा रहा है। यहां 450 लोगों की एंटीजन किट से हुई कोविड-19 टेस्ट में एक पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव व्यक्ति महुआ बाजार के ही एक निजी अस्पताल के कर्मी बताए गए हैं। पॉजिटिव व्यक्ति को घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। उन्हें जरूरतमंद दबाए भी लिखी गई। यह भी बताया गया कि फिलवक्त एंटीजन जांच में पॉजिटिव व्यक्ति को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर सही जानकारी प्राप्त होगी। यहां बीते मंगलवार को भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे। यहां पीएचसी में प्रतिदिन 450 एंटीजन जांच के अलावा 160 आरटीपीसीआर और 70 ट्रूनेट जांच की जा रही है।