26 उच्च और उच्चतल विद्यालयों में लगाया गया कैंप, आज भी सभी हाईस्कूलों में दिए जाएंगे कोविड रक्षक टीके महुआ। नवनीत कुमार महुआ में 26 हाईस्कूलों में कैंप लगाकर 2 हजार किशोर किशोरियों को कोविड रक्षक टीके लगाए गए। स्कूलों में टीका लेने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। उन्होंने टीका कर्मियों के समक्ष स्वयं पहुंचकर अपना टीका लगवाया। इसके साथ ही 18 वर्ष से ऊपर के एक हजार लोगों को टीके दिए गए। यहां अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार वैशाली विद्यालय महुआ, संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय महुआ, युगल सिंह उच्च विद्यालय हरपुर बेलवा, उच्च विद्यालय सिंघाड़ा, उच्च विद्यालय हरपुर मिर्जानगर, लोहिया लालधारी सिंह उच्च विद्यालय बालूघाट खेसरहिया, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकूमर, शाहपुर चकूमर, परमानंदपुर, पकड़ी, निझमा, हसनपुर भदवास, कन्हौली बिशनपरसी, कन्हौली धनराज, फुलवरिया पूर्वी, समसपुरा, मंगुराही, सुपौल टरिया, जलालपुर गंगटी, रसलपुर मधौल, गौसपुर चकमजाहिद, ताजपुर बुजुर्ग, हसनपुर ओस्ती, बिशनपुर हीराराम पहाड़पुर के गोरीगामा और रसलपुर मुबारक में टीकाकरण किया गया। बताया गया कि गुरुवार को भी उक्त सभी हाईस्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा। इधर महुआ के कन्हौली विशनपरसी, कन्हौली धनराज के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय नीलकंठपुर आदि में तो टीका लेने के लिए छात्र छात्राओं की लंबी कतार लग रही।