April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पीएचसी में आशा और फैसिलेटरोध का शुरू हुआ कार्यशाला। कार्यशाला में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर देने की ली जा रही है जानकारी

महुआ पीएचसी में आशा और फैसिलेटरोध का शुरू हुआ कार्यशाला।
कार्यशाला में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर देने की ली जा रही है जानकारी
महुआनवनीत कुमार
महुआ पीएचसी में आशा और फैसिलेटरों का छह दिवसीय कार्यशाला शुरू हुआ। यह कार्यशाला ऑक्सफोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट दिल्ली के द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें उनसे स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न जानकारियां हासिल की जा रही है। इसमें मैनेजमेंट के 20 सदस्यीय टीम काम कर रही है।
बताया गया कि पूर्व में यहां आशा और फैसिलिटरो को केयर इंडिया और ऑक्सफोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रेनिंग दी गई थी। ट्रेनिंग में उन्हें बताए गए तरीकों और पद्धतियों को कार्यान्वयन पश्चात उनकी गाइड लाइन सर्वे हासिल की जा रही है। इसमें पॉलिसी की 20 सदस्य टीम एक एक आशा और फैसिलेटरों से स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने के लिए उनका सुझाव मांग रहे हैं। क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और लोगों के विचार भी उनसे टीम के सदस्य हासिल कर रहे हैं। यहां आक्सफोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट दिल्ली के डॉ नयन कुमार, शिव नारायण राजपूत, भूषण कुलकर्णी व राजेश कुमार के नेतृत्व में 20 सदस्य टीम कार्य कर रहे हैं। यहां सदस्यों के सामने आशा और फैसलेटर चिकित्सा सेवा के तरीकों और पद्धतियों का क्षेत्रीय विचार साझा कर रहे हैं। बताया गया कि चिकित्सा सेवा को किस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लेना चाहते हैं। उन्हें सुचारू रूप से कैसे यह सेवा प्रदान हो और वह इसका पूर्ण लाभ कैसे ले सकें। इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.