April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पीएचसी के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी के निधन पर शोक / रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ पीएचसी के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी के निधन पर शोक
रिपोर्ट नवनीत कुमार
महुआ पीएचसी के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह का निधन बीते 01 जनवरी को हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही महुआ के लोगों को मिली। उनमें शोक की लहर दौड़ गई। यहां गुरुवार को पीएचसी के अलावा विभिन्न जगहों पर लोगों ने 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महुआ के गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल पर आईएमए के द्वारा शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। यहां दिवंगत पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए आईएमए के डॉ महेश चौधरी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। विनोद बाबू लंबे समय तक महुआ पीएचसी में सेवा देते रहे। उन्होंने अपने समय में यहां के लोगों को सेवा देने में कोई कमी नहीं की। उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर उपस्थित डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ आरपी सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ मो शमीम अंसारी, डॉ एससी जयसवाल, डॉ बी दयाल सिंह, डॉ एमके सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ उदय शंकर कुमार उर्फ बच्चा बाबू, डॉ विकास के अलावा सत्येंद्र कुमार, अमर कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार यादव, अमरेंद्र अरुण, आदि ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उधर पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, सुधीर कुमार सिंह, श्याम कुमार के अलावा अस्पताल कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.