April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिजली चोरी में दो लोगों पर एफआईआर/रिपोर्ट नवनीत कुमार

बिजली चोरी में दो लोगों पर एफआईआर
महुआ। नवनीत कुमार
बिजली चोरी करने के आरोप में दो लोगों पर जुर्माना तय करते हुए विद्युत विभाग के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा की गई छापेमारी में 2 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। इस बीच उन पर जुर्माना लगाते हुए थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया।
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के हरपुर बेलवा और जहांगीरपुर सलखनी में विद्युत चोरी रोकने के लिए छापेमारी की गई। इस छापेमारी में हरपुर बेलवा के अमित कुमार के यहां छापेमारी की गई तो उनके यहां बकाया बिल के कारण बिजली काट दी गई थी। जो पुनः चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए। बताया गया कि उनके यहां 25984 बकाया होने कारण बिजली काट दी गई थी। फिर भी बगैर रसीद कटाए ही बिजली जला रहे थे। इस पर उन पर 14879 सो रुपए का विद्युत विभाग को क्षति होना बताया गया है। वही जहांगीरपुर सलखनी में नारायण सिंह के यहा भी बकाया बिल होने कारण बिजली काटी गई थी और बगैर रसीद कटाए ही बिजली जलाते पकड़े गए। उन पर भी 50329 की क्षति विभाग को होना बताया गया है। बताया गया है कि उनके यहां 76178 बकाया था। इस अभियान में पदाधिरी मनोज कुमार, सरफराज हसन, कनीय अभियंता संजय कुमार, मानव बल मोहम्मद मोजिम, नितेश और अरुण कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.