April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पीएम मातृत्व लाभ योजना के तहत जांच कराने के लिए गर्भवतियों की उमड़ी भीड़ से मची रही अफरा तफरी/रिपोर्ट नवनीत कुमार

पीएम मातृत्व लाभ योजना के तहत जांच कराने के लिए गर्भवतियों की उमड़ी भीड़ से मची रही अफरा तफरी
महुआनवनीत कुमार
महुआ पीएचसी पर सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच कराने के लिए गर्भवतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोविड के बढते संक्रमण के बावजूद महिलाओं की इतनी भीड़ हुई कि अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
यहां 207 गर्भतियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें इस अवस्था में सावधानी बरतने की नसीहत दी गई। यहां पर इस योजना के तहत उन्हें वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हेपिटाइटिस, ब्लड ग्रुप, कोविड आदि विभिन्न जांच किए गए। जांच के बाद उन्हें इस अवस्था में विशेष सावधानी बरतने को बताया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि स्वास्थ्य जांच कराने आई 60 फीसद गर्भवतियों में पौष्टिक आहार सही से नहीं लेने के कारण उनमें वजन की कमी पाई गई। डॉक्टर ने गर्भवतियों को इस अवस्था में फल, हरी सब्जी, साग, दूध, अंडा, मांस, मछली और पौष्टिक आहार लेने को कहा। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार लेने से गर्भस्थ शिशु स्वस्थ होते हैं। इससे प्रसव के समय पीड़ा कम होती है। यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता पूर्वक गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की। हालांकि यहां स्वास्थ जांच कराने आई गर्भवतियों को दवाओं की कमी का मलाल दिखा। यहां पर पीएचसी में दबाए नदारद रहने के कारण उन्हें सिर्फ डॉक्टरों की नसीहत लेकर ही वापस होना मजबूरी बना। अस्पताल में दबाए नहीं रहने कारण वह मायूस लौटे। डॉ आरपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक पखवाड़े से दबाए नदारद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.