April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोविड संक्रमित की संख्या महुआ में बढ़कर पहुंची 14 । /रिपोर्ट नवनीत कुमार

कोविड संक्रमित की संख्या महुआ में बढ़कर पहुंची 14
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में एंटीजन जांच के दौरान फिर महुआ नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर अमर कुमार गुप्ता सहित 04 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इस बीच यहां कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। यहां लगातार कोविड संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन चिंतित है। पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार यहां बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जांच की संख्या बढ़ाया गया है। एंटीजन जांच 450 से बढ़ाकर 560 कर दी गई है। जबकि आरटीपीसीआर 190 और ट्रूनेट की जांच जहां 70 होती थी वहां 90 की जा रही है। यहां 560 लोगों की हुई एंटीजन कीट से कोविड की जांच में 04 व्यक्ति पॉजीटिव पाए गए हैं। हालांकि उनका आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। महुआ पीएचसी में प्रतिदिन जांच हो रही है। जांच के लिए महुआ ही नहीं विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। एंटीजन कीट से जांच के बाद उसी समय रिपोर्ट दे दी जाती है। यहा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार आदि सक्रिय होकर अस्पताल आने वाले लोगों की कोविड जांच करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जितने भी यहां संक्रमित मरीज मिले हैं। वह शहरी क्षेत्र के ही हैं। ग्रामीण क्षेत्र से अभी तक एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.