गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट कंपकंपाती ठंड के बावजूद जिले में कहीं भी नहीं जल रहा अलाव।। रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी
ग्रामीणों ने किया डी एम से अलाव व्यवस्था करने की मांग गोरौल वैशाली। जिले में 3 दिनों से चल रही शीतलहर एवं कंप कंपाती ठंड के बीच प्रखंड स्तरीय अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग पर अब तक कोई व्यवस्था नहीं होने पर क्षेत्र की आम जनता आला अधिकारियों से अलाव व्यवस्था करने की मांग की प्रखंड क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर क्षोभ व्यक्त कर जिला पदाधिकारी वैशाली से अविलंब अलाव एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण कराए जाने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि इस शीतलहर में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में सरकारी अलाव एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण होनी चाहिए थी जिससे गरीब असहाय लोगों को ठंडी में राहत मिलती।लेकिन प्रखंड एवं अंचल पदाधिकारी पूरी तरह से लापरवाह है। कंबल वितरण तो दूर एक अलावा की व्यवस्था अब तक नहीं कराया जा सका।उन्होंने कहा कि भीषण ठंड से राहत के लिए अपने कटरमाला पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र के में कई जगहों पर निजी खर्च से अलाव लगाया है।