विधायक प्रतिमा कुमारी ने 2 घंटे तक दिया धरना जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर बैठी धरने पर महुआ नवनीत कुमार राजापाकर की कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने मंगलवार की शाम महुआ हाजीपुर सड़क के लक्ष्मीपुर बखरी के पास 2 घंटे तक धरने पर बैठ गई। अंधेरा और कड़ी ठंड के बावजूद विधायक सड़क किनारे धरने पर बैठी रही। इस बीच महुआ सहित विभिन्न थाने की पुलिस भी पहुंची। विधायक प्रतिमा कुमारी का कहना है कि उनकी ली हुई जमीन को दूसरे व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है और उसने बाउंड्रीवाल भी है। इस बीच उन्होंने जमीन को खाली कराने के लिए कई बार विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन दिया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। विधायक प्रतिमा कुमारी ने बताया कि वह अपनी ली हुई जमीन के सामने सड़क किनारे धरने पर बैठी। हालांकि यह धरना दो से 3 घंटे तक चला। इस बीच महुआ थाना के अलावा विभिन्न थानों की पुलिस पहुंची और उन्हें मान मनोबल की। हालांकि वे अपनी बात पर अड़ी रही कि उनकी जमीन को को दूसरे व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है। विधायक ठंड और शीतलहर के बावजूद अंधेरी रात में धरने पर बैठी रही। बाद में आश्वासन के बाद वह धरना से हट गई। धरना के वक्त उनके सहयोगी भी साथ में थे। विधायक प्रतिमा कुमारी श्याम में लगभग 4:30 बजे धरने पर बैठी और दो से 3 घंटे बाद समाप्त कर दी।