May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के बीच डीएम ने वितरित की अनुदान राशि/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के बीच डीएम ने वितरित की अनुदान राशि

90 लाभुको के बीच 4 करोड़ 5 लाख रुपये का वितरण

– कोविड के बचाव को टीकाकरण व मास्क लगाना है जरूरी
– जिले में कोविड के मामलों में आ रही है कमी


मोतिहारी, 31 जनवरी । जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा सोमवार को डॉ राधाकृष्णन सभागार में कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्ति के परिजन को अनुग्रह अनुदान राशि की स्वीकृति पत्र प्रदान की गई । मुख्यमंत्री राहत कोष बिहार एवं जिला प्रशासन ,पूर्वी चंपारण के सौजन्य से जिला आपदा विभाग द्वारा कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्ति के परिजन को अनुग्रह अनुदान की राशि प्रति लाभुक को 4 लाख 50 हजार की दर से स्वीकृत 90 लाभुकों के बीच लगभग 4 करोड़ 05 लाख रुपए वितरित किए गए । जिलाधिकारी ने बताया कि अनुग्रह अनुदान की राशि 2 से 3 दिनों के अंदर लाभुकों के खाते में सीएफएमएस के माध्यम से हस्तांतरित कर दी जाएगी । जिला आपदा विभाग द्वारा पूर्व में जिलेभर में कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्ति के परिजन को 355 लाभुकों के लगभग 16 करोड़ रुपए राशि का वितरण किया जा चुका है । जिलाधिकारी ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस राशि का सदुपयोग करें।

– कोविड के मामलों में आ रही है कमी,फ़िर भी सावधानी है जरूरी;
जिलाधिकारी ने कहा जिले में पहले की अपेक्षा कोविड के मामलों में बहुत ही ज्यादा कमी देखी जा रही है। शनिवार को जिले में 30 कोविड के केस आए हैं। जिले में एक्टिव केस 452 हैं। वही होम आइसोलेशन के मामले भी कम हैं। लोग जल्द ही ठीक हो रहे हैं। पॉजिटिव दर 0.93 है ।
परन्तु कोविड19 के प्रभाव को अभी भी देखा जा रहा है। लोग अभी भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। इसलिए कोविड के प्रति अभी भी सावधानी बरतनी आवश्यक है।
– कोविड से बचाव को टीकाकरण व मास्क लगाना है जरूरी;
डीएम ने कहा कि कोविड से बचाव को टीकाकरण के साथ मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे,
– जागरूकता के साथ हो रहा है टीकाकरण;
कोविड महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह लोगों को जागरूक करते हुए टीकाकरण कर रही है। जिसके कारण लोग कोविड से सुरक्षित हो रहे हैं।कोविड से बचने के लिए दोनों डोज़ का टीकाकरण कराया जाना जरूरी है ।
डीएम ने बताया कि जिले भर में कोरोना के मामलों के मद्देनजर कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सदर हॉस्पिटल,मोतिहारी में कोविड19 जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।जिला नियंत्रण कक्ष पर कोविड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त कंट्रोल रूम 24×7 संचालित है। नियंत्रण कक्ष द्वारा आम लोगों की सूचना पर तुरंन्त कार्रवाई की जाएगी । समस्याओं के सुझाव हेतु कोविड-19 कंट्रोल रूम , मोतिहारी टॉल फ्री नंबर 18003456624 एवं दूरभाष संख्या 06252 242004 पर संपर्क कर सकते हैं ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा , वरीय पदाधिकारी आपदा , विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा के साथ साथ सभी संबंधित लाभुक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.