April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जंदाहा प्रखंड के चांदसराय पंचायत के विष्णुपट्टी में कलशयात्रा के साथ एक दिवसीय अष्टयाम यज्ञ हुआ प्रारंभ,

जंदाहा प्रखंड के चांदसराय पंचायत के विष्णुपट्टी में कलशयात्रा के साथ एक दिवसीय अष्टयाम यज्ञ हुआ प्रारंभ,
जंदाहा :-02/042021
जंदाहा प्रखंड के चांदसराय (विष्णुपट्टी) पंचायत के उत्तरबारी टोला स्थित डिहवाल बाबा स्थान में कलश यात्रा के साथ एक दिवसीय अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ हो गया। कलशयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलशयात्रा निकलते ही पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। यज्ञ का संचालन कर रहे मुख्य यजमान शंकर चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे गांव समाज एवं दुनिया में शांति का संदेश जाता है एवं आम लोगों का कल्याण होता है।यज्ञ शुरू होते ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पंचायत के मुखिया त्रिवेणी कुमार चौधरी,बिपिन बिहारी उर्फ कन्हैया राय,एआईएसएफ के राज्य परिषद सदस्य उत्तम ठाकुर,चिंटु सिंह, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील राय,भाकपा से प्रमोद चौधरी,आनंद कुमार चौधरी, दिनेश चौधरी,धनराज राय, भगवान यादव, रामप्रसाद चौधरी, कैलाश चौधरी,पवन चौधरी, अवधेश चौधरी, ललन चौधरी,रविन चौधरी,संजय चौधरी, रामउदेश चौधरी,रामनाथ चौधरी के अलावा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.