April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गरीब किसान और युवाओं को बर्बाद करने वाला बजट । अब्दुल सलाम

गरीब किसान और युवाओं को बर्बाद करने वाला बजट । अब्दुल सलाम

हाजीपुर वैशाली। महुआ नगर परिषद वार्ड नंबर 12 के संभावित वार्ड पार्षद उम्मीदवार अब्दुल सलाम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्रीय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह गरीब विरोधी बजट है ये गरीब , किसान , और युवाओं को बर्बाद करने वाला बजट है बजट में गांव गरीब किसान छात्र युवा और आम अवाम के लिए कुछ भी नहीं है। मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश का सब कुछ निजी हाथों में बेचने में लगी हुई है जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है । अब्दुल सलाम ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार सरकार चल रही है फिर भी मोदी सरकार बिहार के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है विशेष राज्य के दर्जा पर कुछ नहीं मिला । केंद्रीय सरकार ने किसानों को की आय दोगुनी कर की बात कही थी लेकिन उस पर कोई तवज्जो नहीं दी हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां मुहैया कराने के वादे किए गए थे लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने वादा वफ़ा नहीं किए जिस कारण आज डिग्री लिए युवा बेरोजगार दर दर की ठोकरें खाने पर मजबुर है । नौकरी मांगने पर लाठीचार्ज किया जाता है जैसा कि रेलवे भर्ती बोर्ड के परीक्षा में धांधली पर हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.