April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बंद घर का ताला काट कर तीन लाख के आभूषण सहित लगभग पांच लाख रुपए मुल्य के सामान की चोरी कर ली गयी है।/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।।             पातेपुर थाना क्षेत्र के टेकनारी गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा बंद घर का ताला काट कर तीन लाख के आभूषण सहित लगभग पांच लाख रुपए मुल्य के सामान की चोरी कर ली गयी है। घटना बुधवार की रात की बताई गयी है।

इस मामले को लेकर टेकनरी गांव निवासी मोहमद जफीरउद्दीन के पुत्र मोहम्मद वारीश ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वह परिवार के संग पटना रहते है एवं गांव भी आया जाया करते है गुरुवार की सुबह उनके चाचा वहीदुर रहमान ने फोन पर सूचना दिया कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है सूचना पाकर जब घर पहुंचा तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला तोड़कर आज्ञा चोरों के द्वारा आलमीरा तोर कर पांच भर के सोना का आभूषण एवं पांचसो ग्राम चांदी के आभूषण पांच हजार रुपए नगद के साथ साथ घर में रखे कीमती कपड़े बर्तन आदि कि चोरी कर ली गई है। बताया गया कि है चोरी की इस घठना में लगभग पांच लाख रुपए मुल्य के सामान की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा की गई है । चोरी की घटित घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है पुलिस गृह स्वामी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है एवं चोरों की गिरफ्तारी के लिए संघन छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.