April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

वैशाली :पातेपुर के बलिगांव पंचायत के चांदपुरा गांव स्थित डीएवी स्कूल परिसर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।
राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मकबूल अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि महुआ के राजद विधायक मुकेश रौशन, पातेपुर की पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी,एम एलसी सुबोध राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम में नुन नदी के उत्तरी क्षेत्र के सात पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित विधायक मुकेश रौशन, एवं पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले एम एलसी चुनाव में महागठबंधन के एम एलसी उम्मीदवार सुबोध राय का समर्थन कर लालु राबरी तेज तेजस्वी के हाथों को मजबूत करें।    इस अवसर पर उप प्रमुख पुत्र पुर्व मुखिया रविन्द्र राय उर्फ बबलू, जिला पार्षद सदस्य रीना चौधरी, रामबाबू चौधरी, मोहम्मद शादाब, मुखिया राम एकबाल चौरसिया, पुर्व मुखिया मनीष राय, ललित राय, युवा राजद नेता गुड्डू यादव, पंचायत समिति सदस्य नवल किशोर राय,भीम राय, पातेपुर वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार, पुर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार उर्फ पिंटु यादव, दीलीप पासवान, उप मुखिया शिवचंद्र राय, मोहम्मद सितारें आदि भारी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ ही सात पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.