नयागांव में अनियंत्रित कार ने बिजली के पोल में मारा धक्का– नयागांव(सारण) शनिवार की अहले सुबह लगभग दो बजे भोर में हाजीपुर की ओर से तेजगति में आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर गोस्वामी मार्केट के बगल में सड़क किनारे बने राजेन्द्र गोस्वामी के करकट नुमा झोपड़ी को तोड़ते हुए बिजली के पोल में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बिजली पोल के कई टुकड़े हो गया तथा उसी जगह पर संजय पान दुकान का ठेला एवं चौकी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया।पोल से कार टकराने के आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए इस दौरान कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा।वहीं नयागांव थाना के मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से उस कार में सवार लोगो को बाहर निकालकर रात्रि में ही उक्त दुर्घटना ग्रस्त कार को ट्रैक्टर से खींचकर वहाँ से हटा लिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस कार दुर्घटना में किसी एक सवार की हाथ टूटने की बात कही जा रही है।