सोनपुर में चलाया गया राजद के सदस्यता अभियान– नयागांव(सारण)सोनपुर में स्थित स्टेशन न्यू मार्केट परिसर में शनिवार को स्टॉल लगाकर राजद का सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान का विधिवत उद्घाटन सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने फीता काटकर किया इस दौरान सदस्यता अभियान में सैकड़ों महिला,पुरुष व युवाओं को राजद की सदस्यता दिलाई गई।इस दौरान विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय व सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। राजद हमेशा से किसान, छात्र व मजदूर वर्गों के लिए लड़ती आ रही है और आगे भी अपने सिद्धान्तों पर कायम रहेगी। राजद ने सदैव समाज कल्याण प्रेम भाईचारा सद्भाव व राष्ट्र के विकास के लिए अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन किया है। साथ ही विधायक ने राजद कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश देते हुए उन्हें कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजद से लोगों को जोड़े ताकि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का हाथ मजबूत हो सके।सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्यरूप से राजद प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण महतो, मनोज कुमार यादव, शम्भू प्रसाद चौरसिया, शैलेन्द्र राम, बच्चा राय, रामदेव निषाद, राजाराम सहनी, शंकर राय, मुन्ना गुप्ता, अखिलेश कुमार, मो•शमीम, लगनदेव राय, रमेश राय सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।