प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में 200 लोगों ने ग्रहण की राजद की सदस्यता महुआ। नवनीत कुमार महुआ गांधी स्मारक पर शनिवार को राजद के द्वारा सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इस अभियान के तहत यहां 200 लोगों को पार्टी के सदस्य बनाए गए। इस अभियान को लेकर यहां गांधी चौक पर चहल-पहल बनी रही। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर जोरदार ढंग से सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्घाटन पार्टी के अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने की। इसमें महिलाएं भी पहुंचकर सदस्यता ग्रहण की। यहां सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। इस अभियान में भाग लेने के लिए स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन को भी आना था और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार भी किए जा रहे थे। हालांकि व्यस्तम कार्य हाजीपुर में ही हो जाने के कारण वे नहीं पहुंच पाए। इस मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, मुखिया संघ के महुआ प्रखंड अध्यक्ष जावाहर राय के अलावा मो खुर्सीद आलम, विपत राम, लक्ष्मण राम, अनिल गुप्ता, विजय पासवान, वीणा देवी, लालबाबू राय, मुकेश यादव, सुधीर राय, रणविजय यादव, रौशन कुमार यादव, मो शाहिल, मिंटू राय, रामाशंकर यादव, योगी लाल सहनी, देवप्रसाद यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, जगदेव राम, विशुनदेव राम, रमन आजाद, मो सद्दाम, कुमोद आदि सक्रिय रुप से उपस्थित होकर सदस्यता अभियान में भाग लिया। बताया गया कि अनुमंडल मुख्यालय के बाद अब पंचायतों में भी शिविर लगाकर स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर कार्यकर्ता तन मन से लगे