पूजा में भाग लेने के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु गांव और आसपास में भक्ति चढ़ी प्रवाण महुआ। रिपोर्ट रेणु सिंह महुआ के चकदादन में पांच दिवसीय बाबा कारिख पूजनोत्सव शुरू हुआ जो 5 दिनों तक चलेगा। कारिख पूजनोत्सव को लेकर ग्रामीणों में भक्ति परवान चढ़ी है। पूजन के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बाबा को निमंत्रण दिया और महिलाओं ने भक्ति के बीच पूजा अर्चना की। इस पूजन में भाग लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का पहुंच गए है। इस पूजा को लेकर खासकर महिलाओं और बच्चों में उत्साह और भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। यहां श्रद्धालु पहुंचकर पूजन में श्रमदान कर रहे हैं। हर व्यक्ति कुछ न कुछ काम में लगा हुआ है। बाबा के दरबार को सजाने के साथ उनका पूजन में लोग लगे हैं। यहां यजमान सह पुजारी सत्येंद्र राय ने बताया कि बाबा कारिख पूजन के प्रथम दिन उनका बीड़ी दिया गया। इसी के साथ उनका विधिवत पूजन शुरू हो गया। बाबा कारिख पूजन पर यहां मृदंग की थाप से इलाका 5 दिनों तक गूंजता रहेगा। इस पूजन में भाग लेने के लिए गांव के हर घर में सगे संबंधियों का पहुंचना शुरू हो गया है। लोग बताते हैं कि बाबा कारिख महाराज पूजन मैं श्रद्धालुओं की भीड़ से स्थल गुलजार होने लगा है। इस पूजन का विधिवत समापन 15 फरवरी को किया जाएगा। शनिवार को निरंजन पूजा और रविवार को सूरज देव का अर्ध्य होगा। वहीं सोमवार को बाबा कारिख पूजन और मंगलवार को हनुमत पूजन के साथ पांच दिवसीय महोत्सव संपन्न होगा। पूजन को संपन्न कराने को लेकर चंदन कुमार, जालंधर राय, विनीत, बाबूलाल, जलेसर लाल राय, नंदलाल यादव सक्रिय रुप से आदि जुटे हुए हैं।