April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ग्राम कचहरी सचिव भी संविदा पर नियोजित कर्मी ही है, इसलिए सेवा अभिलेख संधारित होनी चाहिए/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
वैशाली जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता कुमार गौरव ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि ग्राम कचहरी सचिव भी संविदा पर नियोजित कर्मी ही है, इसलिए सेवा अभिलेख संधारित होनी चाहिए जैसा सेवा अभिलेख का प्रपत्र सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के पत्रांक-1126 दिनांक-31/01/2022 में निदेशित है। साथ ही, इनकी अनुपस्थिति विवरणी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा हर माह के 25 तारीख तक निश्चित रुप से जिला पंचायत राज पदाधिकारी, वैशाली को उपलब्ध करा दी जाए जैसा पंचायती राज विभाग के पत्रांक- 2917दिनांक-22-6-2021 में निदेशित है।उक्त पत्र में यह भी निदेशित है कि सरपंच द्वारा इनकी अनुपस्थिति विवरणी हर महीने 20 तारीख तक प्रखंड में अनिवार्य रुप से जमा करनी है और इसमें चूक हो तो संबंधित ग्राम कचहरी सचिव पूरे माह उपस्थित माने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.