April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र की जनता की समस्या से रु बरु हुए/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने अपने आवास पर सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र की जनता की समस्या से रु बरु हुए एवं समस्या के अविलंब समाधान के लिए सम्बंधित पदाधिकारी से फोन पर बात कर समस्या का निष्पादन हर हाल में अविलंब करने के लिए कहा विधायक श्री पासवान ने कहा कि जनता छोटी मोटी समस्या लेकर मेरे पास आए यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जनता की समस्या पदाधिकारी एवं कर्मचारी समय पर निष्पादन करें जनता को कीसी काम के लिए दौराने वाले पदाधिकारियों कर्मचारियों को बखसा नही जाएगा। ठंड एवं कनकनी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में अपनी अपनी फरियाद लेकर विधायक के जनता दरबार में उनके आवास पर क्षेत्र के लोग पहुंचे थे।बारी बारी से एक एक कर विधायक ने लोगों की समस्या सुनी। एवं समाधान करने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी कर्मचारी से कहा विधायक के जनता दरबार में बिजली, ट्रांसफार्मर, दाखिल खारिज, समाजिक सुरक्षा पेंशन,सडक पुल पुलिया ,नल जल स्कूल ,आदी के मामले सबसे ज्यादा आए। जनता दरबार में मुख्य रूप से इंद्रजीत सिंह,धनेश मिश्रा, नरेश राय, पप्पु कुशवाहा,पिंटु पासवान ,अमरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.