महिला दिवस के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा कन्हौली में किया गया महिला सम्मान समारोह का आयोजन। रिपोर्ट नसीम रब्बानी कन्हौली स्थित संत पॉल पब्लिक स्कूल के परिसर में जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ.विभा सिंह के अध्यक्षता में महिला सम्मान समारोह के मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष सुभासचंद्र सिंह, संचालन डॉ कुमार भागर्व ,जदयू प्रदेश महासचिव डॉ आसमा परवीन तथा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रॉबिन सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और संबोधन करते हुए महिला के विकास के लिए बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने जो पहल किया है। इसकी जानकारी देते हुए लोगो को संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम में किरण रंजन, अनीता कुशवाहा, प्रो. सुनीता, महुआ प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार, राजा बाबू, मो दिलशाद, समोद, मो इम्तेयाज़प्रियंका जी, मनोज पांडे, असरफी जी, मीणा कुमारी सुमन समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए