April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अज्ञात चोरों ने एक रात में दो घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर लगभग 10 लाख रुपए मुल्य के आभुषण उड़ाये

अज्ञात चोरों ने एक रात में दो घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर लगभग 10 लाख रुपए मुल्य के आभुषण उड़ाए।

पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र के चकजादो तेंदा गांव में अज्ञात चोरों ने एक रात में दो घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर लगभग 10 लाख रुपए मुल्य के आभुषण , पैंतालीस हजार रुपए नगद रुपये समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के तीन घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची बलिगांव पुलिस मामले की छानबीन की।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की आधी रात बलीगांव थाना क्षेत्र के चकजादो तेंदा गाँव निवासी मो0 इबरार आलम एवं मो0 बदरे आलम के घर मे हुई भीषण चोरी की घटना के बाद बलीगांव थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सोमवार को बदरे आलम अपनी पत्नी के साथ समस्तीपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल जोन गए थे। घर पर उनकी दो पुत्री तबस्सुम जहां और रौनक जहां सोई थी। देर रात घर मे खटखट की आवाज सुनकर तबस्सुम की नींद खुल गई। नींद खुलने पर उसे किसी आदमी के भागने की आवाज सुनाई दी जिसपर तबस्सुम ने अपनी बहन को जगाते हुए घर का दरबाजा खोलना चाही लेकिन दरबाजा बाहर से बंद था। जब दोनो बहने घर के अंदर से ही दूसरे कमरे में जाकर देखी तो दोनों के होश उड़ गए। घर के अंदर,टूटा अलमीरा,बक्सा तथा बिखरा पड़ा सामान देख दोनो की चींख निकल पड़ी। एक तरफ लोग बदरे आलम के घर चोरी की स्थिति देख ही रहे थे कि दूरी ओर मौके पर खड़े इबरार आलम की बहु चींखते हुए घर से निकल कर शोर मचाना शुरू कर दिया कि मेरे घर मे भी चोरी हो गई। उधर भी पहुंच कर लोगो ने देखा की उसके घर मे चोरों ने अलमीरा, बक्सा आदि तोड़कर कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। चोरी की घटना से पीड़ित मो0 बदरे आलम ने बताया कि बच्ची की शादी के लिए खरीदा गया छह भर सोना का आभुषण , दो सौ ग्राम चांदी का आभुषण, पैंतिस हजार रुपए नगद, महंगे कपड़े समेत अन्य सामानों को चोर चुराकर भाग गए। वही मो0 इबरार के घर से 12 भर सोनाका आभुषण , डेढ़ सौ ग्राम चांदी का आभुषण, 10 हजार रुपये नगद समेत महंगे कपड़े आदि की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। इस मामले में दोनो पीड़ित परिवारों ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर काराई है। बताया जाता है कि इस से पुर्व भी बलिगांव थाना क्षेत्र में चोरी की घटना घटी है परंतु पुलिस के हाथ अब भी खाली है घटित घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.