April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र की जनता की समस्या से रु बरु हुए/nri/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

वैशाली: पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने अपने आवास पर सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र की जनता की समस्या से रु बरु हुए एवं समस्या के अविलंब समाधान के लिए सम्बंधित पदाधिकारी से फोन पर बात कर समस्या का निष्पादन हर हाल में अविलंब करने के लिए कहा विधायक श्री पासवान ने कहा कि जनता छोटी मोटी समस्या लेकर मेरे पास आए यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जनता की समस्या पदाधिकारी एवं कर्मचारी समय पर निष्पादन करें जनता को कीसी काम के लिए दौराने वाले पदाधिकारियों कर्मचारियों को बखसा नही जाएगा। विधान सभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में अपनी अपनी फरियाद लेकर विधायक के जनता दरबार में उनके आवास पर क्षेत्र के लोग पहुंचे थे।बारी बारी से एक एक कर विधायक ने लोगों की समस्या सुनी। एवं समाधान करने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी कर्मचारी से कहा विधायक के जनता दरबार में बिजली, प्रखंड क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत एवं काला बाजारी, बिजली का ट्रांसफार्मर, दाखिल खारिज, समाजिक सुरक्षा पेंशन,सडक पुल पुलिया ,नल जल शिक्षा, स्वास्थ्य ,आदी के मामले सबसे ज्यादा आए। क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत एवं हो रहे कालाबाजारी पर विधायक ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को बुला कर जम कर फटकार लगाते हुए खाद की किल्लत एवं काला बाजारी अविलंब रोकने एवं किसानों को आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.