April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक युवक की मौत बिजली के पोल के आरथिंग के तार की चपेट में आने से हो गई।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र लदहो गांव में एक युवक की मौत बिजली के पोल के आरथिंग के तार की चपेट में आने से हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बलिगांव थाना क्षेत्र के लदहो गांव निवासी गोपाल राय का पुत्र चंद्रदेव प्रसाद राय उर्फ चंदु गुरुवार की दोपहर बाद घर के समीप स्थित बिजली के खंभे के समीप घास काट रहा था इसी क्रम में वह बिजली के खंभे के आरथिग तार की चपेट में आ गया बताया जाता है कि आरथिंग के तार की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में उसे स्वजन इलाज के लिए पातेपुर बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाजीपुर भेज दिया जहां इलाज़ के लिए ले जानें के क्रम में ही रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटित घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है वहीं गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.