April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फरार चल रहे दो नामजद प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग अलग गांव में छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले समेत एक अन्य मामले में फरार चल रहे दो नामजद प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पातेपुर थाने में नवपदस्थापित प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सह थानाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के धनकॉल गांव से पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान शराब बिक्री मामले में काफी समय से फरार चल रहे नामजद प्राथमिक अभियुक्त मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है वही दूसरी गिरफ्तारी समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गुणाई बसही गांव से एक मामले में फरार चल रहे आरोपी राम प्रसाद सहनी के पुत्र रोहित कुमार सहनी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.