इंद्रप्रस्थ स्कूल ऑफ साइंस ने कोरोना काल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
इंद्रप्रस्थ स्कूल ऑफ साइंस ने कोरोना काल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली) जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत चेचर ग्राम में संचालित इंद्रप्रस्थ स्कूल ऑफ साइंस में अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया ।जिसमें कोरोना काल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार के द्वारा विद्यार्थियों को सिल्वर और मेडल प्रदान किया । निदेशक के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के शब्दों में बताया कि बच्चों पर निवेश की सबसे अच्छी चीज है,अपना समय और अच्छे संस्कार l ध्यान रखें कि एक श्रेष्ठ बालक का निर्माण सौ विद्यालय बनाने से बेहतर है ।शिक्षा ज्ञान प्राप्त करने का एक प्रक्रिया है ,जो हमें सफल होने में मदद करती है और यह एक राष्ट्र के नागरिक के लिए बेहतर समाज के निर्माण में मदद करती है ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रितेश कुमार, ट्रांसपोर्ट मैनेजर पंकज कुमार, शिक्षक मनोज कुमार, संजय कुमार ,सुभाष कुमार, कुलदीप कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुमार एवम शिक्षिका रुचि भट्ट , विद्या भारती ,सुरुचि ,सोनी कुमारी ,रितु कुमारी ,खुशी श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
