April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार यात्रा मिशन डिजिटल एजुकेशन की टीम पहुंची चेहराकलां

बिहार यात्रा मिशन डिजिटल एजुकेशन की टीम पहुंची चेहराकलां

हाजीपुर।महुआ अनुमंडल के चेहराकलां प्रखंड में बिहार बोर्ड में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक कंप्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य रूप से जुड़वाने के लिए बीइंग हेल्पर फाउंडेशन के द्वारा पूरे बिहार वर्ष में यात्रा किया जा रहा है lइस यात्रा में बीइंग हेल्पर फाउंडेशन बिहार के 38 जिलों के 534 ब्लॉक का भ्रमण करने वाले है,जिसमे हर ब्लॉक – हर पंचायत में जाकर लोगो को कंप्यूटर की शिक्षा का महत्व बता उन्हे जागरूक करेंगे तथा इस मुहीम में उनसे सहयोग मांगेगे । जिसमे पंचायत प्रतिनिधि और आम जनता से मिल कर उनसे अनुशंसा पत्र लेंगे जो बाद में सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इसी यात्रा के संदर्भ में आज वैशाली जिले चेहराकला प्रखंड ,राजापाकर प्रखंड , महुआ प्रखंड , चेहराकलां प्रखंड के मथना मिल्क , खाजेचाँद छपरा , अख्तियारपुर सेहान , राजापाकर, भदवास , शाहपुर कुर्द पंचायत , जिला पार्षद , अबाबकरपुर पंचायत , इस्माइलपुर पंचायत , गोरोल प्रखंड , खाजेचांद छपरा पंचायत , मंसूरपुर हलैया पंचायत और अबाबकरपुर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर वहां के जनप्रतिनिधि और आम जनता से अनुशंसा पत्र पर साइन लिया गया और लोग बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया l इस यात्रा में बीइंग हेल्पर संस्था के शुभम कुमार , रणवीर प्रताप ,राहुल सिंह , माधवनाथ और श्री विष्णु नाथ कला परिषद के सदस्य नंदकिशोर दिलीप कुमार सिंह , डॉक्टर हर्षवर्धन लोग शामिल थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.