महुआ से सटे कटहारा ओपी अंतर्गत करहटिया बुजुर्ग गांव की घटना
महुआ से सटे कटहारा ओपी अंतर्गत करहटिया बुजुर्ग गांव की घटना
बच्चा छोड़कर भागने के दौरान अपराधियों का पीछा करने में जुटी पुलिस और ग्रामीण
महुआ, । मोबाइल गिर जाने के कारण पकड़े जाने के भय से अपराधी अपहृत बच्चे को गांव में मंगलवार की शाम छोड़कर निकल भागे। हालांकि पुलिस और ग्रामीण खबर लिखे जाने तक उसकी पीछा करने में लगे थे। यह लोमहर्षक घटना से लोग आवाक हैं।
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घर के दरवाजे पर खेल रहे एक किशोर को उस समय अगवा कर लिया था उसे मुह बांध लेकर फरार हो गए थे जब वह मंगलवार की दोपहर घर के दरवाजे पर निकला था।
अपहृत बच्चा करीब 8 वर्षीय प्रियांशु कुमार उसी गांव निवासी प्रिंस यादव का पुत्र बताया गया है। बताया गया कि प्रियांशु दरवाजे पर घर से निकला था। इस बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उसे मुंह दाबकर बाइक पर बिठा लिया और ले भाग निकले। जब तक लोग किस घटना को समझते तब तक अपराधी बच्चा को लेकर काफी दूर भाग चुका था। हालांकि कहा गया है कि अपराध करने वाला कोई न कोई निशान छोड़ जाता है।
वह यहां बिल्कुल चरितार्थ हुआ। अपराधी का एक मोबाइल घटनास्थल पर गिर गया। जिसे घरवाले ने उठाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया बच्चा का अपहरण क्यों और किस कारण से किया गया है। यह अभी पूरी तौर पर साफ नहीं नहीं है। बहरहाल मोबाइल में अंतिम कॉल के आधार पर पुलिस ने बलिगांव थाने के भूसाही गांव से एक युवती को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ के बाद मोबाइल की जानकारी पुलिस को मिली है। बताया गया है कि मोबाइल लड़की के संबंधी का है और वह समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। इस आधार पर पुलिस समस्तीपुर के लिए निकल गई है। इधर अपराधियों द्वारा बच्चा को गांव में ही छोड़ जाने के बाद परिजनों में शांति आई है। बच्चे को घर आने के बाद ही माता-पिता उसे चुम कर लार प्यार कर रहे थे।
कहते हैं डीएसपी बच्चा को लेकर बाइक सवार अपराधी भागे थे। घटना की जानकारी मिलने पर चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई। शाम में अपराधी बच्चा को गांव में छोड़कर भाग गया है। बरहाल इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं है। थाना प्रभारी जांच और तहकीकात के लिए निकले हुए हैं। उनके आने के बाद घटना क्रम की पूरी जानकारी प्राप्त होगी।
पूनम केसरी, डीएसपी, महुआ
