महिला ने अपने भैसुर पर गलत नियत से छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के धनकॉल गांव में एक महिला ने अपने भैसुर पर गलत नियत से छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी करने एवं जान से मार देने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर अपने भैसुर के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथिमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
इस संबंध में पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के धनकॉल गांव निवासी मो0 मंजर आलम की पत्नी नासरीन खातून ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि बीते सात अप्रैल की शाम किसी काम से घर के पीछे गई थी जहां पीछे से आकर उसका भैसुर मो0 कमर उसे अकेली देख गलत नियत से पकड़ लिया तथा छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो उक्त आरोपी ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के क्रम में ही आरोपी ने लोहे के रॉड से महिला के सर पर प्रहार कर दिया जिससे महिला के चींखने चिल्लाने पर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद महिला की जान बची। वही आरोपी मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगो ने महिला को पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद महिला ने घटना के संबंध में पुलिस को आवेदन दिया । महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान ही आरोपी ने गले से सोने का चैन भी छीन लिया है।
