April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आज पढ़ी जाएगी जुम्मा तुल वेदा का नमाज

आज पढ़ी जाएगी जुम्मा तुल वेदा का नमाज
महुआ, नवनीत कुमार
जुम्मा तुल विदा का नमाज अदा करने के लिए पूर्व संध्या पर गुरुवार को यहां विभिन्न मस्जिदों में तैयारी की गई। रोजेदार द्वारा शुक्रवार को रमजान महीने के जुम्मा तुल वेदा का नमाज अदा किया जाएगा। इधर रमजान समाप्ति की ओर जाने से सेवइयों की बिक्री काफी बढ़ गई है।
रोजेदार द्वारा सेवइयां की खरीदारी जमकर की जा रही है। यहां बाजार में सेवइयां खूब बिख रही है और जगह-जगह फुटपाथ पर इसके दुकान लगाए गए हैं। महुआ बाजार के जगह-जगह स्थानों पर सेवइयों की दुकान खुल गई है। दुकान पर खरीदारों की भीड़ हो रही है। यहां सेवइयां बेच रहे दुकानदारों ने बताया कि अच्छी खासी बिक्री हो रही है। इससे उनमें खुशी है। दुकानदारों ने यह भी बताया कि प्रत्येक परिवार में 5 से 10 किलो तक सेवइयां खरीद की जा रही है। यहां स्थानीय उत्पाद की सेवइयां बिक रही है। दुकानदारों ने बताया कि स्थानीय उत्पाद की सेवइयां सौ रुपए किलो से लेकर 180 के बिक रहे हैं। वही घी की बनी सेवइयां 500 के किलो बेच रहे हैं। हालांकि यहां स्थानीय उत्पाद की सेवियां ज्यादा बिक रही है। इधर हाफिज तौकीर सैफी, मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि जुम्मा तुल विदा का नमाज के लिए दोपहर 12:30 बजे जमात खड़ा होगी और 1:00 बजे समाज व राष्ट्र की कल्याण के लिए नमाज अदा की जाएगी। महुआ के शाही मस्जिद के अलावा डोगरा, शेरपुर छतवारा, अबाबाकरपुर, सेहान, चांदसराय, चकमजाहिद, लक्ष्मीपुर आदि स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.