April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत

वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत
महुआ, एक संवाददाता।
वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात महुआ हाजीपुर सड़क पर रानीपोखर बखरी के पास घटी।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार को अनियंत्रित वाहन ने धक्का मारते हुए कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मृत युवक सराय थाना के डुमरी गांव निवासी गौरव कुमार बताया गया गया है। समाचार लिखे जाने तक क्षत-विक्षत शव सड़क पर ही पड़ा था। दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी। बताया गया है कि मृत युवक हाजीपुर के एक निजी हॉस्पिटल में काम करता था और वह अपाचे बाइक से घर लौट रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.