नील गायों के आतंक से त्रस्त किसानों ने दिया एक दिवसीय धरना।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।राजापाकर (वैशाली )ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन राजापाकर इकाई द्वारा प्रखंड क्षेत्र के रानीपोखर एक दिवसीय धरना का आयोजन कर जिला समाहर्ता के नाम एक ज्ञापन सौंपा । किसानों ने अपने आवेदन में सरकार से नील गायों के आतंक से मुक्ति दिलाने ,ऐसा न करने की स्थिति में किसानों को होने वाली क्षति के मुआवजा देने की भी मांग की ।आज किसान कर्ज लेकर खेती करता है लेकिन किसानों की आमदनी के स्रोत खेती को नील गायों द्वारा समाप्त कर दिया जाता है। नील गायों की मुक्ति से किसानों की आमदनी बढ़ेगी , किसान पूर्ण रूप से फिर सुखी संपन्न हो जाएंगे ।अगर ऐसा नहीं किया गया तो किसान आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। किसान आंदोलन का नेतृत्व करते हुए डॉ ललित घोष ने कहा कि किसानों की समस्या लेकर केंद्र और राज्य सरकार उदासीन है, इसलिए चाहिए कि किसानों के हित की रक्षा हेतु नीलगाय के आतंक से किसानों के मुक्ति दिलाना चाहिए ।आंदोलन में भाग लेने वाले में रामनाथ राय, प्रमोद राय ,सीमा कुमारी, कामरेड विश्वेश्वर सिंह ,चंद्रशेखर राय, जगदीश दास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।